लड़की ने 35 बार कहा 'ना' तो आरोपी ने रेप कर 37 बार चाकू से गोदा, जानिए क्या है पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Published: November 8, 2018 03:48 PM2018-11-08T15:48:10+5:302018-11-08T15:48:10+5:30

घटना गुजरात के सोमनाथ जिले कोडीनार की है। पुलिस ने आरोपी और उसके गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Gujrat somnath police found 16 year old girl dead body with 37 stab wounds | लड़की ने 35 बार कहा 'ना' तो आरोपी ने रेप कर 37 बार चाकू से गोदा, जानिए क्या है पूरा मामला

लड़की ने 35 बार कहा 'ना' तो आरोपी ने रेप कर 37 बार चाकू से गोदा, जानिए क्या है पूरा मामला

गुजरात के सोमनाथ जिले में एक 16 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। उसके शव पर 37 बार चाकुओं से हमला किया गया है। पुलिस ने लड़की का शव पुलिस ने सोमवार को बरामद किया था। पुलिस ने शव की पहचान कर ली हैष लेकिन उसका नाम उजागर नहीं किया है। लड़की 16 साल की है। पुलिस ने इस मामले आरोपी लड़का और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

35 से 37 बार किया गया चाकू से हमला 

पुलिस के मुताबिक लड़की के शरीर पर 35 से 37 बार चाकू से हमला किया गया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि मृतका के साथ गैंगरेप किया गया है। लड़की ग्यारवीं क्लास में पढ़ती थी।  पुलिस ने बताया कि आरोपी और लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आरोपी ने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता एक पुजारी हैं। 

आरोपी ने किया था लड़की को प्रपोज

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक , कोडीनार के इंस्पेक्टर जीबी चावड़ा के ने बताया 5 नवंबर की शाम तकरीबन 5 बजे आरोपी ने उसकी एक दोस्त की मदद से लड़की को शिव मंदिर के पास बुलाया। लड़की जैसे ही वहां पहुंची आरोपी ने उसे प्रपोज किया। लड़की को इससे पहले भी आरोपी ने कई बार प्रपोज किया था। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी  लड़की ने इसका प्रपोजल ठुकरा दिया। 

घर से जाने के बाद लड़की का फोन भी बंद आ रहा था

अपने दोस्त के साथ जाने के काफी देर बाद तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश जारी की। आस-पास पूछताछ की लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। वहीं, लड़की का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।  इसके बाद घरवालों ने पुलिस को इस बात की खबर दी।  

मंदिर के पास बरामद हुआ शव

इसके बाद अगली सुबह लड़की का शव माधव मंदिर के पास बरामद हुआ। जो विनिशा के घर से दो किलो मीटर की दूरी पर था। पुलिस को इस बात का भी शक है कि घटना में तकरीबन तीन लोगों की संलिप्ता है। 

पुलिस को इस हत्या में लव ऐंगल का ही मामला लग रहा है। लेकिन फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने उसे 35 बार इसलिए चाकू घोपा है क्योंकि उसने लड़की को 35 बार प्रपोज किया था लेकिन वह हर बार रिजेक्ट कर देती थी। इस रेप और मर्डर केस में फिलहाल पुलिस ने  इस 35 के कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी को एकतरफा प्यार करता था। फिलहाल पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Web Title: Gujrat somnath police found 16 year old girl dead body with 37 stab wounds

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे