बिहार: 44 साल की दादी के साथ सौतेल पोते ने किया तीन बार रेप, गिरफ्तार
By एस पी सिन्हा | Published: September 9, 2018 06:34 PM2018-09-09T18:34:18+5:302018-09-09T18:34:18+5:30
बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर थाना इलाके में रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेले पोते ने दादी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यहां एक 44 वर्षीय दादी को उसके ही सौतेले पोते ने बलात्कार कर दिया।
पटना ,9 सितंबर:बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर थाना इलाके में रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेले पोते ने दादी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यहां एक 44 वर्षीय दादी को उसके ही सौतेले पोते ने बलात्कार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। पीडित महिला का आरोप है वो जब बीमारी की वजह से अपने सौतेले पोते मो। शाहबुद्दीन के साथ पूर्णिया जिले डॉक्टर के पास गई तो उसके सौतेले पोते ने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला ने बीरपुर थाना को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जबकि आरोपी शाहबुद्दीन ने मामले को निराधार और झूठा बता रहा है। वहीं, थाना के थानाध्यक्ष सुरेश राम ने आरोपी पोते शाहबुद्दीन को गिरफ्तार कर थाना ले आए हैं। सुरेश राम ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और पीडिता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।