Gorakhpur Railway Station: 25 वर्षीय बेघर महिला के साथ तीन लोगों ने जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया, शोर मचाने पर पिटाई, घायल पीड़िता जीआरपी थाने पहुंची

By भाषा | Published: September 8, 2022 08:48 PM2022-09-08T20:48:40+5:302022-09-08T20:50:26+5:30

Gorakhpur Railway Station: महिला बुधवार रात घटना के बाद राजकीय रेलवे (जीआरपी)थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Gorakhpur Railway Station 25-year old homeless woman forcibly kidnapp and gang rape three people thrashed making noise and ran away | Gorakhpur Railway Station: 25 वर्षीय बेघर महिला के साथ तीन लोगों ने जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया, शोर मचाने पर पिटाई, घायल पीड़िता जीआरपी थाने पहुंची

घटना के बाद घायल महिला जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Highlightsधर्मशाला बाजार मंडी रेलवे लाइन के पास तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।शिकायत के मुताबिक महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गये। घटना के बाद घायल महिला जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी।

गोरखपुरः गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय एक बेघर महिला का तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर उससे समूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिला बुधवार रात घटना के बाद राजकीय रेलवे (जीआरपी)थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अवधेश सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर धर्मशाला बाजार पुल के पास रहने वाली महराजगंज जिले की एक महिला ने आरोप लगाया है कि धर्मशाला बाजार मंडी रेलवे लाइन के पास तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गये। घटना के बाद घायल महिला जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। सिंह ने बताया,‘‘महिला ने जीआरपी थाने में सामूहिक बलात्कार की शिकायत की है। उसके बयान दर्ज किए गए और उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को महिला के विवरण और सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

Web Title: Gorakhpur Railway Station 25-year old homeless woman forcibly kidnapp and gang rape three people thrashed making noise and ran away

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे