गोरखपुरः 13 वर्षीय नाबालिग पोती के साथ 65 वर्षीय दादा ने खेत में ले जाकर किया बलात्कार, लड़के ने वारदात के दौरान लड़की की मां को दी सूचना
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 16, 2023 08:04 PM2023-03-16T20:04:05+5:302023-03-16T20:05:01+5:30
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज बताया कि मंगलवार की शाम गुलरिहा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश (65) ने रिश्ते में पोती लगने वाली 13 वर्षीय लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची और सुरेश को पकड़कर उसकी पिटाई की।
गोरखपुरः गोरखपुर जिला पुलिस ने नाबालिग पोती के साथ बलात्कार करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। सुरेश के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज बताया कि मंगलवार की शाम गुलरिहा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश (65) ने रिश्ते में पोती लगने वाली 13 वर्षीय लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि सुरेश ने लकड़ी काटने के लिये लड़की की मां से कुल्हाड़ी मांगी थी।
लड़की जब उसे कुल्हाड़ी देने गयी, तभी उसने उसे अकेला पाकर उससे बलात्कार किया। सूत्रों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने वारदात के दौरान लड़की की मां को इसकी सूचना दी। इस पर वह गांव की कई अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची और सुरेश को पकड़कर उसकी पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।