गोंडाः शौच के लिए घर से निकली 17 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मां की तहरीर पर दो युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2022 03:58 PM2022-07-17T15:58:57+5:302022-07-17T15:59:56+5:30

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी की मां ने थाने में सूचना दी कि बीती 13 जुलाई की रात तकरीबन 11 बजे उसकी बेटी गांव के बाहर नहर पर शौच के लिए गई थी।

Gonda Gang rape 17-year old teenager house defecation case registered against two youths on mother's complaint up police | गोंडाः शौच के लिए घर से निकली 17 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मां की तहरीर पर दो युवक के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य विधिक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। 

Highlightsअल्लारखा और सलमान ने पकड़ लिया दोनों उसे घसीट कर खेत में ले गए। कथित दुष्कर्म किया और सलमान ने अपने दोस्त की इस कार्य में मदद की।युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी की मां ने थाने में सूचना दी कि बीती 13 जुलाई की रात तकरीबन 11 बजे उसकी बेटी गांव के बाहर नहर पर शौच के लिए गई थी। शिकायत मे कहा गया है कि उसी दौरान अल्लारखा और सलमान ने उसे पकड़ लिया दोनों उसे घसीट कर खेत में ले गए।

वहां अल्लारखा ने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और सलमान ने अपने दोस्त की इस कार्य में मदद की। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म से आहत उसकी बेटी की हालत धीरे-धीरे खराब होने पर वह शनिवार को शिकायत लेकर थाने पहुंची, इस तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उन्‍होंने कहा कि पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य विधिक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। 

Web Title: Gonda Gang rape 17-year old teenager house defecation case registered against two youths on mother's complaint up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे