नोएडा: 5 लोगों ने किया गैंगरेप, सेक्टर 51 के पास बुरी हालत में मिली पीड़िता, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 01:06 PM2020-01-24T13:06:38+5:302020-01-24T13:06:38+5:30

पुलिस के मुताबिक लड़की ने 3 आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। हालांकि अभी भी आरोपी फरार चल रहे हैं।

girl gang raped by 5 men in Gautam Budh Nagar noida latest news | नोएडा: 5 लोगों ने किया गैंगरेप, सेक्टर 51 के पास बुरी हालत में मिली पीड़िता, अस्पताल में भर्ती

नोएडा: 5 लोगों ने किया गैंगरेप, सेक्टर 51 के पास बुरी हालत में मिली पीड़िता, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले में दोषियों को फांसी की सजा की घोषणा के बावजूद भी बदमाशों के मन में भय खत्म नहीं हो रहा है। नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर  में  पांच लोगों ने मिलकर एक लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की नोएडा के सेक्टर 51 के पास बुरी हालत में मिली। 

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि लड़की ने 3 आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। हालांकि अभी भी आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 


इससे पहले बिहार के सीवान जिले के सिसवन में एक 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ कोचिंग संचालक और शिक्षकों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग सड़क पर उतर आये और आगजनी कर विरोध जताया। 

बुधवार की दोपहर से लापता नाबालिग छात्रा देर रात सिसवन चैनपुर के एक कोचिंग सेंटर के शौचालय में बेहोशी की हालत में मिली थी। जिस कोचिंग के शौचालय में छात्रा को बरामद किया गया है वह उसी में पढ़ती है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को लड़की के गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में अपहरण की आशंका दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा के मिलने के बाद पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है।

Web Title: girl gang raped by 5 men in Gautam Budh Nagar noida latest news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे