एक ही दिन में गाजियाबाद में दो मौतें, शवों की हालत देख पुलिस भी हैरान
By भाषा | Published: December 8, 2018 05:16 AM2018-12-08T05:16:05+5:302018-12-08T05:16:05+5:30
पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर कटा हुआ सिर पड़ा था। एक किसान ने शुक्रवार की सुबह में शव मिलने के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान पता करने के प्रयास जारी हैं।
गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद हुए। इनमें एक का सिर कटा हुआ है और दूसरे के शरीर पर गोली के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सिर कटा हुआ शव मोदीनगर में गन्ने के खेत से बरामद हुआ जबकि दूसरा शव विजयनगर में मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सिर कटा हुआ शव 32 वर्षीय एक पुरुष का है। यह मोदीनगर में सिकरी खुर्द गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला।
पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर कटा हुआ सिर पड़ा था। एक किसान ने शुक्रवार की सुबह में शव मिलने के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान पता करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं एक अन्य मामले में एक व्यक्ति का शव उसकी कार से मिला है। शव पर गोलियों के निशान हैं। इस व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय अश्विनी शर्मा के रूप में की गई है और वह गौतम बुद्ध नगर जिले के चिपियाना गांव का रहनेवाला है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। कुछ राहगीरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रिपब्लिक क्षेत्र में एक शव देखा है।
एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।