गाजियाबादः नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को युवक ने किया अगवा, दुष्कर्म के बाद एक की हत्या, दूसरी बरामद, आरोपी अरेस्ट

By भाषा | Published: August 19, 2022 09:09 PM2022-08-19T21:09:27+5:302022-08-19T21:11:38+5:30

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया।

Ghaziabad Two minor nine and six years girls kidnapp youth one murdered rape another recovered accused arrested up police | गाजियाबादः नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को युवक ने किया अगवा, दुष्कर्म के बाद एक की हत्या, दूसरी बरामद, आरोपी अरेस्ट

काफी छानबीन के बाद पुलिस ने नौ साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किया, उसके नीचे के कपड़ों पर खून के कुछ धब्बे देखे गए।

Highlightsपुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है।चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया। छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया।

परिजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की और चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया। उन्होंने बताया कि रात के समय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया।

उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह काफी छानबीन के बाद पुलिस ने नौ साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किया, उसके नीचे के कपड़ों पर खून के कुछ धब्बे देखे गए। अधिकारी ने बताया कि कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुनिराज ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान कपिल ने कबूल किया कि दुष्कर्म के बाद उसने नौ साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 

Web Title: Ghaziabad Two minor nine and six years girls kidnapp youth one murdered rape another recovered accused arrested up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे