विकास दुबे एनकाउंटर: यूपी पुलिस की गिरफ्त में आने के 24 घंटे के अंदर मारा गया विकास दुबे, जानें कैसे हुआ ये सबकुछ

By विनीत कुमार | Published: July 10, 2020 08:23 AM2020-07-10T08:23:54+5:302020-07-10T08:36:26+5:30

विकास दुबे एनकाउंटर न्यूज़: यूपी का गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह मारा गया। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है। विकास को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था और पुलिस उसे कानपुर ले कर आ रही थी।

gangster Vikas Dubey killed in encounter while attempted to flee know all details | विकास दुबे एनकाउंटर: यूपी पुलिस की गिरफ्त में आने के 24 घंटे के अंदर मारा गया विकास दुबे, जानें कैसे हुआ ये सबकुछ

विकास दुबे मारा गया (फाइल फोटो)

Highlightsयूपी का गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गयारिपोर्ट्स के अनुसार रास्ते में भागने की कोशिश की थी विकास दुबे ने, पुलिस ने मारी गोली

कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे शुक्रवार सुबह यूपी एसटीएफ के हाथों मारा गया। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन से जब विकास को एसटीएफ की टीम ला रही थी, उसी दौरान रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान विकास दुबे ने वहां से निकलकर भागने की कोशिश की। उसने पुलिसवालों से हथियार भी छिनने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में पुलिल ने उसे मार गिराया। विकास दुबे की तलाश पिछले करीब एक हफ्ते से जारी थी और कल उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया था।

उज्जैन में पकड़े जाने से अब तक क्या-क्या हुआ

विकास दुबे की तलाश यूपी पुलिस पिछले हफ्ते कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए कांड के बाद से ही कर रही थी। विकास कानपुर से भागकर फरीदाबाद पहुंचा था। इसके बाद उसके नोएडा पहुंचने की भी खबरें आती रहीं। हालांकि, हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। इस बीच उज्जैन में उसकी नाटकीय गिरफ्तारी गुरुवार सुबह हुई।

विकास सुबह करीब 7.30 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा था। इसी दौरान किसी फूल बेचनेवाले ने उसे सबसे पहले पहचाना। इसके बाद उसने सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी दी। बाद में स्थानीय पुलिस को बुलाया गया और फिर विकास दुबे गुरफ्तार हुआ।

पुलिस ने विकास के मंदिर से बाहर आने पर पूछताछ की। इस दौरान भी उसने भागने और बच निकलने की कुछ कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विकास को जब पुलिस ले जा रही थी तब वो जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि मैं विकास दुबे हूं..कानपुर वाला।

गुरुवार शाम को विकास को लेकर निकली यूपी पुलिस

विकास की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर उसे मध्य प्रदेश की ओर से यूपी पुलिस को सौंप दिया गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे गुरुवार देर शाम कानपुर लेकर रवाना हुई। शुक्रवार सुबह STF के काफिले के एक्सीडेंट की खबर आई। उज्जैन से यूपी के लिए तीन गाड़ियों का काफिला निकला था। इसी दौरान एक गाड़ी पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार जो गाड़ी पहली उसी में विकास दुबे भी सवार था। मौका देख विकास ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की गोली से मारा गया।

English summary :
Vikas Dubey encounter Live Update News in Hindi: UP gangster Vikas Dubey was killed on Friday morning. Police has confirmed this. Vikas was arrested in Ujjain and the police were bringing him to Kanpur.


Web Title: gangster Vikas Dubey killed in encounter while attempted to flee know all details

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे