भगोड़ा गैंगस्टर रवि पुजारी को साउथ अफ्रीका से बेंगलुरु लाया गया,  मर्डर और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में है शामिल

By भाषा | Published: February 24, 2020 10:08 AM2020-02-24T10:08:07+5:302020-02-24T10:08:07+5:30

गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एसए (दक्षिण अफ्रीका) पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया।

gangster Ravi Pujari was brought from South Africa to Bengaluru, involved in several heinous crimes like Murder | भगोड़ा गैंगस्टर रवि पुजारी को साउथ अफ्रीका से बेंगलुरु लाया गया,  मर्डर और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में है शामिल

भगोड़ा अपराधी रवि पुजारी

Highlights गैंगस्टर रवि पुजारी पर कई जघन्य अपराधों में शामिल था ॉउसने कर्नाटक में अपना नेटवर्क फैला रखा था। ॉ

हत्या और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हां, हम उसे ले आए हैं।’’

पुलिस सूत्रों से बताया कि गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में एसए (दक्षिण अफ्रीका) पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया। सेनेगल में पुजारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का एक दल उसे लाने के लिए सेनेगल गया।

इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे। दल ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की और उसे ‘एयर फ्रांस’ के विमान से बेंगलुरु लाए। पुजारी को सेनेगल अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत के उसे जमानत देने के कारण भारतीय पुलिस उसे वापस नहीं ला पाई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुजारी जमानत का उल्लंघन करते हुए सेनेगल से भाग कर दक्षिण अफ्रीका चला गया था। गैंगस्टर कई जघन्य अपराधों में शामिल था और उसने कर्नाटक में अपना नेटवर्क फैला रखा था। 

Web Title: gangster Ravi Pujari was brought from South Africa to Bengaluru, involved in several heinous crimes like Murder

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम