15 साल की लड़की के घर में घुसे तीन आरोपी, बंधक बनाकर किया गैंगरेप  

By एस पी सिन्हा | Published: October 11, 2018 08:31 PM2018-10-11T20:31:29+5:302018-10-11T20:31:29+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

Gangrape: 15-year-old girl gang rap by Three mens in her house in bihar | 15 साल की लड़की के घर में घुसे तीन आरोपी, बंधक बनाकर किया गैंगरेप  

15 साल की लड़की के घर में घुसे तीन आरोपी, बंधक बनाकर किया गैंगरेप  

पटना,11 अक्टूबर:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हवस के दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के आबरू को तार-तार कर दिया। घटना बुधवार देर शाम की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी। तभी तीन लोग लड़की को अकेली पाकर घर में घुस गए। इसके बाद जबर्दस्ती बंधक बनाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक फरार हो गए। इस बाबत 15 वर्षीय लडकी ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने कहा कि एक युवक (30 साल) उसे घर में अकेली पाकर अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मुझे पकड़ लिया और जबर्दस्ती मेरे मुंह में गमछा(तौलिया) ठूंस दिया। 

इसके बाद उसने दोनों दोस्तों को अंदर बंद दरवाजे पर पहरे लगाने को कहा। फिर उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त तीनों दरवाजा खोलकर फरार हो गए। उसके रोने-चीखने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग दौडे आए। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आज लड़की का मेडिकल कराया गया है।

Web Title: Gangrape: 15-year-old girl gang rap by Three mens in her house in bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे