बिहार: दशहरा मेला देखने जा रही 2 नाबालिग सहेलियों के साथ गैंगरेप, 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
By एस पी सिन्हा | Published: October 20, 2018 07:38 PM2018-10-20T19:38:32+5:302018-10-20T19:38:57+5:30
मेला देखने जा रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
पटना,20 अक्टूबर:बिहार में सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में मेला देखने जा रही एक ही गांव निवासी दो सहेलियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर बेखौफ 5 लोगों ने दो नाबालिक लड़कियों को अपना निशाना बनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला देखने जा रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों सहेलियों को अकेला देख पांच युवकों ने मारपीट करते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद नाबालिग दोनों पीडिता अपने घर पहुंच कर परिजनों से अपनी आपबीती सुनाई।
यह सुन परिजन दोनों को लेकर महिला थाना पहुंचे। जहां पर दोनों नाबालिग सहेलियों ने अपनी आपबीती महिला थानाध्यक्ष को सुनाई। दोनों ने भरतपुरा मठिया गांव निवासी गुड्डू तिवारी, अरुण तिवारी, रंजीत तिवारी, अप्रथामिक अभियुक्त सुबोध तिवारी व एक अज्ञात को नामजद करते हुए आवेदन दिया। आवेदन के बाद दोनों पीडिता को मेडिकल जांच करवाते हुए महिला थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी।
इस सूचना के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गई। पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष व जीबी नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए शुक्रवार की रात्रि सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में सीवान लेकर चली गई।
बताया जाता है कि दोनों सहेली दुर्गा पूजा का मेला देखना तरवारा बाजार जा रही थी। अभी वह रास्ते में ही थे कि एक महुआ के पेड के समीप पहले से पांच युवक बैठे हुए थे। अकेला देख उन्हें घेर लिया। मारपीट करते हुए सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पूरे परिवार के साथ मौत के घाट उतारने की धमकी दी।
इस मामले एसपी नवीन चंन्द्र झा का कहना है कि मामले जांच चल रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।