मुजफ्फरनगर में भी उन्नाव जैसी घटना, रेप का केस वापस न लेने पर 4 व्यक्तियों ने महिला पर फेंका तेजाब

By भाषा | Published: December 8, 2019 06:08 AM2019-12-08T06:08:21+5:302019-12-08T06:08:21+5:30

त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान कसेरवा गांव के निवासी आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है।

Four men threw acid on woman for not withdrawing rape case | मुजफ्फरनगर में भी उन्नाव जैसी घटना, रेप का केस वापस न लेने पर 4 व्यक्तियों ने महिला पर फेंका तेजाब

मुजफ्फरनगर में भी उन्नाव जैसी घटना, रेप का केस वापस न लेने पर 4 व्यक्तियों ने महिला पर फेंका तेजाब

Highlightsन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले यहां 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है।चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया।

उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले यहां 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया।

उन्होंने कहा कि महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और मेरठ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार रात को चारों व्यक्ति महिला के घर में जबरन घुस गए और उस पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां एक अदालत में चल रहे बलात्कार के मामले को वापस लेने से मना कर दिया था।

त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान कसेरवा गांव के निवासी आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि चारों फरार हैं लेकिन उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Web Title: Four men threw acid on woman for not withdrawing rape case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे