केरलः चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल का बलात्कार, महिला मित्र समेत 4 गिरफ्तार, डीजे पार्टी में बुलाया उसके बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 19, 2022 07:16 AM2022-11-19T07:16:23+5:302022-11-19T07:18:29+5:30

Four arrested for raping a young model in a car in Kerala | केरलः चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल का बलात्कार, महिला मित्र समेत 4 गिरफ्तार, डीजे पार्टी में बुलाया उसके बाद...

केरलः चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल का बलात्कार, महिला मित्र समेत 4 गिरफ्तार, डीजे पार्टी में बुलाया उसके बाद...

Highlights कक्कानाड में रह रही पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया थामहिला मित्र ने आरोपियों से उसका परिचय कराया था।बाद में शराब के नशे में धुत होने के बाद मॉडल को आरोपी अपने वाहन में ले गए और उसका बलात्कार किया।

कोच्चिः केरल के कोच्चि में चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल से कथित बलात्कार के मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने बृहस्पतिवार रात अपने वाहन में कासरगोड की रहने वाली लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि शहर के कक्कानाड में रह रही पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन लोगों से उसका परिचय कराया था। बाद में शराब के नशे में धुत होने के बाद मॉडल को आरोपी अपने वाहन में ले गए और उसके साथ 'सामूहिक दुष्कर्म' किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मेडिकल सुबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी। अपराध करने के बाद, लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया।’’ यह मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी साथी ने आज सुबह भर्ती कराया। 

Web Title: Four arrested for raping a young model in a car in Kerala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे