दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक गाड़ी में लगी आग, एक शख्स की मौत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 22, 2020 08:14 PM2020-05-22T20:14:42+5:302020-05-22T20:14:42+5:30

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन प्रवासियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Fire in a car in Mangolpuri area of Delhi, one dead | दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक गाड़ी में लगी आग, एक शख्स की मौत 

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक गाड़ी में लगी आग, एक शख्स की मौत 

Highlightsइसमें सीएनजी की किट थी और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।धिकारियों ने बताया कि मंगोलपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

नयी दिल्ली: मंगोलपुरी इलाके में एक फ्लाइओवर पर एक गाड़ी में आग लगने के बाद 50 वर्षीय शख्स की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान केरल के निवासी राम किशन के तौर पर हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना बृहस्पतिवार को मिली थी। 

जला हुआ वाहन आउटर रिंग रोड में काली माता मंदिर के पास फ्लाइओवर पर मिला। अधिकारी ने बताया कि चालक जली हुई अवस्था में गाड़ी की सीट पर मिला। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वाहन में प्लास्टिक का कुछ सामान था।

इसमें सीएनजी की किट थी और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मंगोलपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उप्र में सड़क दुर्घटना में तीन प्रवासियों की मौत

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन प्रवासियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायल के समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। 

पुलिस अधीक्षक धरमवीर सिंह ने बताया कि गोपालगंज (बिहार) के सात लोग मुंबई से आ रहे थे कि इसी दौरान बसही गांव में एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे दो प्रवासियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि मृतकों के नाम राजू सिंह (26), सौरव कुमार (23) और अमित सिंह (26) है। ये सभी बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Web Title: Fire in a car in Mangolpuri area of Delhi, one dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली