दिल्ली में चलती बस में महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़, ड्राइवर व मार्शल ने नहीं की मदद

By अनुराग आनंद | Published: March 6, 2021 08:20 AM2021-03-06T08:20:39+5:302021-03-06T08:27:14+5:30

आरोपी कांस्टेबल के साथ क्लस्टर बस में चढ़ा और उसके पीछे खड़ा हो गया और वह महिला को गलत तरह से छुने लगा विरोध करने पर उसने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया।

Female police constable molested in moving bus in Delhi, driver and marshal did not help | दिल्ली में चलती बस में महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़, ड्राइवर व मार्शल ने नहीं की मदद

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsघटना बुधवार दोपहर हुई जब पीसीआर इकाई में तैनात कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रही थी।आरोपी द्वारा गलत तरह से टच करने पर महिला कांस्टेबल ने आपत्ति जतायी तो उसने हेल्मेट से उसपर हमला कर दिया।

नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में चलती बस में एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस में तैनात 25 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित रूप से हैरेसमेंट की और उसपर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना बुधवार दोपहर हुई जब पीसीआर इकाई में तैनात कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल के साथ क्लस्टर बस में चढ़ा और उसके पीछे खड़ा हो गया।

इसके बाद उसने गलत तरीके से उसे छुआ। जब कांस्टेबल ने इसपर आपत्ति जतायी तो उसने हेल्मेट से उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमले में कांस्टेबल घायल हो गई जबकि आरोपी बस से उतरकर भाग गया। कांस्टेबल को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।

महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है

फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला कांस्टेबल की मदद के लिये आगे नहीं आया। यहां तक की बस चालक और मार्शल ने भी मदद नहीं की। चालक का कहना है कि घटना बस से बाहर हुई थी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा, ''मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।'' 

दिल्ली डीटीसी में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के समय मार्शल या ड्राइवर के मदद न करने पर उठ रहे सवाल-

आपको बता दें कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के तमाम दावों के बावजूद अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकने के लिए ही बसों में मार्शल तैनात करने का फैसला लिया था। लेकिन, दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की घटना के समय भी मार्शल या ड्राइवर के मदद न करने पर, इस व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: Female police constable molested in moving bus in Delhi, driver and marshal did not help

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे