मां की मौत के बाद सौतेली बेटी से पिता करता था रेप, कोर्ट ने एक साल बाद सुनाई उम्र कैद की सजा

By भाषा | Published: November 21, 2019 12:00 PM2019-11-21T12:00:24+5:302019-11-21T12:00:24+5:30

घटना यूपी बागपत की है। आरोपी पिता को सौतेली बेटी के साथ रेप करने के आरोप में साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

Father gets life imprisonment for rape of step-daughter in Baghpat up | मां की मौत के बाद सौतेली बेटी से पिता करता था रेप, कोर्ट ने एक साल बाद सुनाई उम्र कैद की सजा

मां की मौत के बाद सौतेली बेटी से पिता करता था रेप, कोर्ट ने एक साल बाद सुनाई उम्र कैद की सजा

उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने एक व्यक्ति को 17 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है। बागपत के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र पांडे ने महेन्द्र कुमार पर बुधवार को 53,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

कुमार को सौतेली बेटी के साथ 2018 में दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसी समय से वह जेल में है।

लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह अपनी मां की मौत के बाद सौतेले पिता के साथ रह रही थी और पिता उस समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

Web Title: Father gets life imprisonment for rape of step-daughter in Baghpat up

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे