फतेहपुरः मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत चिंताजनक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2023 03:05 PM2023-03-13T15:05:08+5:302023-03-13T15:06:19+5:30

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को परंपरागत मेला देखकर देर शाम दो नाबालिग लड़कियां अपने घर लौट रही थीं, तभी छह युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Fatehpur Two minor girls return home after see fair gang-rape six youths condition victim worrying up police | फतेहपुरः मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत चिंताजनक

हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Highlightsसरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ छह युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इन दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

पुलिस ने इस सिलसिले में सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में जारी बयान में कहा ,‘‘ हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को परंपरागत मेला देखकर देर शाम दो नाबालिग लड़कियां अपने घर लौट रही थीं, तभी छह युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सभी छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।’’ नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मप्र : 12वीं की छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी मिली, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

छतरपुर जिले में रविवार को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों का कहना है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण लड़की अवसाद में थी, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने उसकी काउंसलिंग भी की थी। सहायक उपनिरीक्षक बीएस ठाकुर ने बताया कि घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर टटम गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘16 वर्षीय इस छात्रा ने अपने घर में लगे पंखे पर फांसी लगा ली।

घटना के समय लड़की के परिवार वाले खेत पर कटाई करने गए थे।’’ ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक बयानों में लड़की के परिवार वालों ने बताया है कि वह 12वीं की परीक्षा दे रही थीं और पेपर अच्छे नहीं होने के कारण वह काफी उदास थी।

Web Title: Fatehpur Two minor girls return home after see fair gang-rape six youths condition victim worrying up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे