PM Modi की फोटो के साथ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से चल रहे है फर्जी ट्विटर अकाउंट, हैन्डल पर है 31.1 हजार फॉलोअर्स, पुलिस ने शुरू की जांच

By आजाद खान | Published: June 25, 2022 03:50 PM2022-06-25T15:50:16+5:302022-06-25T15:52:42+5:30

बताया जा रहा है कि इस फर्जी ट्विटर अकाउंट पर कुल 31.1 हजार फॉलोअर्स है जिसे देख कर कोई भी गुमराह हो सकता है और इसे सही अकाउंट मान सकता है।

Fake Twitter account Presidential candidate Draupadi Murmu with PM Modi's photo handle 31000 followers up police start investigation | PM Modi की फोटो के साथ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से चल रहे है फर्जी ट्विटर अकाउंट, हैन्डल पर है 31.1 हजार फॉलोअर्स, पुलिस ने शुरू की जांच

PM Modi की फोटो के साथ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से चल रहे है फर्जी ट्विटर अकाउंट, हैन्डल पर है 31.1 हजार फॉलोअर्स, पुलिस ने शुरू की जांच

Highlightsराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट होने की बात सामने आया है। इसके बारे में पुलिस से भी शिकायत की गई है। इस ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ द्रौपदी मुर्मू का फोटो लगा हुआ है।

Draupadi Murmoo News: आगामी राष्ट्रपति चुनावों की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट एक्टिव होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है इस अकाउंट पर द्रौपदी मुर्मू की फोटो पीएम मोदी के साथ लगाई गई है और इसके बायो में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। इसके फर्जी होने का खुलासा तब हुआ है जब इस पर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जानकारी इकट्ठा करनी चाही थी। वहीं इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है जिससे इसको लेकर जांच शुरू भी हो गई है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान को पता चला था कि राष्ट्रपति चुनावों की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट चल रहा है। इस पर जानकारी जमा करने के बाद खान ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत की है। खान रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी में रहते है। उन्हें जब इस फर्जी अकाउंट की जानकीर मिली तो वे इसके स्क्रीनशॉट को डीजीपी से लेकर एडीजी बरेली और एसपी रामपुर को भी शेयर किया है। 

फर्जी अकाउंट पर है 31.1 हजार फॉलोअर्स

खान ने शिकायत में कहा है कि द्रौपदी मुर्मू अभी केवल राष्ट्रपति उम्मीदवार है, लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है, ऐसे में वे यह पुलिस से जानना चाहते है कि यह ट्विटर अकाउंट सही है या फर्जी है। इस पर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि इसकी जांच चल रही है और ऐसे में इस फर्जी अकाउंट को जिसने भी बनाया है उस पर कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि इस अकाउंट पर 31.1 हजार फॉलोअर्स है। ऐसे में फॉलोअर्स की संख्या को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है और इसे सही अकाउंट मान सकता है। 

मालूम हो कि द्रौपदी मुर्मू ने आज ही राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया है। ऐसे में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार यशवंत सिन्हा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा। 

Web Title: Fake Twitter account Presidential candidate Draupadi Murmu with PM Modi's photo handle 31000 followers up police start investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे