इलाहबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र की गोली मारकर हत्या
By नियति शर्मा | Published: April 15, 2019 03:22 PM2019-04-15T15:22:54+5:302019-04-15T15:27:23+5:30
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र की पहचान आदर्श त्रिपाठी के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों के बीच में किसी मुद्दे पर बहस शुरु हुई और बाद में रोहित की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
पूरब के ऑक्सफोर्ड के तौर पर विख्यात इलाहबाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार तड़के यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्रों के बीच हुई बहस के के बाद एक छात्र ने विश्वविद्यालय के ही पूर्व छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक रोहित शुक्ला इस विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र था और यहीं हॉस्टल में रहकर एलएलबी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र की पहचान आदर्श त्रिपाठी के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों के बीच में किसी मुद्दे पर बहस शुरु हुई और बाद में रोहित की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक रोहित शुक्ला सोमवार सुबह 3 बजे इलाहबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में पहुंचा जहां उसे गोली मारी गई और बाद में उनकी मौत हो गई। आरोपी आदर्श त्रिपाठी के साथ इस हत्या में दो ओर लोग भी शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आदर्श त्रिपाठी के साथ जो लोग शामिल थे वो विश्वविद्यालय के छात्र है या नहीं।