East Delhi: मेरी पत्नी से तुम्हारा अवैध संबंध है?, शक में पति ने पूर्व पड़ोसी पर चाकू से हमला किया, गुप्तांग काटे और ली जान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2024 06:02 AM2024-12-11T06:02:10+5:302024-12-11T06:02:53+5:30
East Delhi: राम के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि राम के एक पूर्व पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![East Delhi illicit relations my wife Suspecting husband attacks former neighbor knife cuts private parts takes life | East Delhi: मेरी पत्नी से तुम्हारा अवैध संबंध है?, शक में पति ने पूर्व पड़ोसी पर चाकू से हमला किया, गुप्तांग काटे और ली जान East Delhi illicit relations my wife Suspecting husband attacks former neighbor knife cuts private parts takes life | East Delhi: मेरी पत्नी से तुम्हारा अवैध संबंध है?, शक में पति ने पूर्व पड़ोसी पर चाकू से हमला किया, गुप्तांग काटे और ली जान](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/dppolice_202310276784.jpg)
सांकेतिक फोटो
East Delhi: पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पूर्व पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना न्यू अशोक नगर में सोमवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले राम (33) ने अपनी जान गंवा दी। राम के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि राम के एक पूर्व पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के गुप्तांगों के पास चाकू के कई वार किए गए। अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा आरोप है कि आरोपी को यह शक था कि राम का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में राम पर चाकू से हमला कर दिया।’’
पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।