दहेज के लिए युवती को मार डाला, पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मार ली
By भाषा | Published: July 11, 2019 02:55 PM2019-07-11T14:55:39+5:302019-07-11T14:55:39+5:30
क्षेत्रीय अधिकारी एस. एन. नेगी ने बताया कि महिला का शव बुधवार को जानसठ पुलिस थानाक्षेत्र के तिसांग गांव में उसके ससुराल वालों के घर से बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 21 वर्षीय एक युवती को उसके सुसराल वालों ने दहेज की मांग के चलते गला दबाकर कथित तौर पर मार डाला।
क्षेत्रीय अधिकारी एस. एन. नेगी ने बताया कि महिला का शव बुधवार को जानसठ पुलिस थानाक्षेत्र के तिसांग गांव में उसके ससुराल वालों के घर से बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला के पति सचिन, ससुर तेजपाल, सास कौशल और उसके पति के भाई विपुण को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। नेगी ने बताया कि दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को गोली मार ली
बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वजह मालूम नहीं हो सकी है।
थाना बिनौली प्रभारी रविंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि धनौरा सिल्वरनगर निवासी मित्तन का गांव में ही हेयर सैलून है। आज सुबह मित्तन अचानक सैलून से घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। पुष्पा की मौत हो गई।
फिर मित्तन ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुष्पा घर पर अकेली थी। घटना के थोड़ी देर बाद बेटे घर पर पहुंचे तो उनको अपने माता-पिता के लहूलुहान हालत में शव पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच जारी है।