डॉक्टर पति ने पत्नी को कहा ट्रांसजेंडर तो वाइफ ने लगाया नामर्द होने का आरोप, नौबत तलाक तक पहुंची
By अमित कुमार | Published: February 25, 2020 08:25 PM2020-02-25T20:25:30+5:302020-02-25T20:25:30+5:30
तान्या का कहना बिल्कुल अलग है। तान्या की मानें तो वह अभी तक वर्जिन हैं और उसका पति सेक्स कर ही नहीं सकता। इस वजह से वह आज तक पति से 'शादी का सुख' नहीं ले सकी।
शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों का विश्वास शादी से उठता जा रहा है और अक्सर तलाक की नौबत तक बात आ पहुंचती है। केरला कोर्ट में राकेश (बदला हुआ नाम) नामक शख्स ने तलाक की अपील की है। राकेश ने अपनी वाइफ तान्या (बदला हुआ नाम) पर आरोप लगाया कि वो ट्रांसजेंडर है। जिस वजह से उसकी सेक्स लाइफ तबाह हो गई है और वह अब अपनी वाइफ के साथ नहीं रहना चाहता। हैरान करने वाली बात यह है कि यह दोनों ही डॉक्टर हैं।
वहीं तान्या का कहना बिल्कुल अलग है। तान्या की मानें तो वह अभी तक वर्जिन हैं और उसका पति सेक्स कर ही नहीं सकता। इस वजह से वह आज तक पति से 'शादी का सुख' नहीं ले सकी। तान्या के मुताबिक राकेश के घर में उसे कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ा है। तान्या ने अपने ससुर पर सेक्सुअली हैरेसमेंट का आरोप लगाया। तान्या ने कहा कि उसके ससुर उससे ब्लाउज की साइज पूछते थे और गंदी नजर बनाए रखते थे।
दूसरी पत्नी का आरोप पूर्व पत्नी से आज भी हैं संबंध
मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक तान्या का आरोप है कि उसके घरवालों ने एक न्यूजपेपर में मैट्रिमोनियल साइट पर राकेश का रिश्ता देखा था। राकेश की यह दूसरी शादी है, लेकिन अब भी उसके संबंध पहले पत्नी से है। राकेश उसे घंटों बातें करता है। वह मीटिंग की बात कहकर जाता है और बाहर होटल रूम बुक करवाकर उसके साथ समय बिताता है।
दो साल बाद तलाक की अर्जी
शादी के दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए कि नौबत तलाक तक पहुंच गई। राकेश की पहली शादी 2009 में हुई थी, लेकिन 2013 में उसका तलाक हो गया। इसके बाद 19 जनवरी 2018 को राकेश ने तान्या से शादी की। राकेश ने आरोप लगाया उसे शादी के बाद पता चल गया कि उसकी वाइफ उसे सेक्स का सुख नहीं दे सकती। इसके बाद वह घर में लड़ाई-झगड़े भी करने लगी। जिसके बाद उसकी मां ने तान्या के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करा दिया। राकेश ने अब केरल की एक अदालत में तलाक का केस फाइल किया है।