लाइव न्यूज़ :

डिब्रूगढ़ः शरीर को काटकर पत्नी ने पति को मारा, नाबालिग बेटी, उसका मित्र और एक अन्य ने दिया साथ, बेटी ने कबूल किया- हां मैंने पापा को मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 21:07 IST

Dibrugarh: मैं तुरंत उसके घर पहुंचा और पाया कि उत्तम की मौत हो चुकी थी। हमें उसके कान का एक टुकड़ा मिला। जब हमने उसके कान पर कटे के निशान देखे तो हमें लगा कि यह डकैती की घटना है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तम गोगोई की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।कानून के अनुसार, हम उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।व्यक्ति की हत्या की साजिश काफी पहले रची गई थी।

Dibrugarh:असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर रविवार को एक महिला, उसकी बेटी और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जमीरा के लाहोन गांव में उत्तम गोगोई उर्फ सनकाई अपने घर में मृत मिले जिसके बाद उनकी कथित हत्या के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी वी राकेश रेड्डी ने कहा, ‘‘हमने उत्तम गोगोई की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उनकी पत्नी, बेटी और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें जांच के लिए बोरबरुआ थाने लाया गया है।’’ उन्होंने बताया कि उत्तम की बेटी ने कबूल किया है कि इस अपराध में वह भी शामिल थी। रेड्डी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार, हम उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’’

बारबरुआ के लोगों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हुए थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक महिला की नाबालिग बेटी का दोस्त है तथा लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने कहा, ‘‘उस व्यक्ति की हत्या की साजिश काफी पहले रची गई थी।

उन्होंने पहले भी उसे मारने की साजिश रची थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए थे। आखिरकार जुलाई में वे उसे मारने में कामयाब रहे। हम हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।’’ उत्तम के भाई ने बताया कि 25 जुलाई को सुबह करीब 8.30 बजे परिवार को सूचना मिली कि उत्तम को मस्तिष्काघात हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तुरंत उसके घर पहुंचा और पाया कि उत्तम की मौत हो चुकी थी। हमें उसके कान का एक टुकड़ा मिला। जब हमने उसके कान पर कटे के निशान देखे तो हमें लगा कि यह डकैती की घटना है।’’ उत्तम के भाई ने सवाल किया, ‘‘अगर मेरे भाई की मौत मस्तिष्काघात से हुई थी, तो उसके शरीर पर कटे के निशान कैसे हो सकते हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक सुनियोजित हत्या थी।

हम अपने भाई के हत्यारों को कड़ी सज़ा दिलाना चाहते हैं।’’ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोगोई की पत्नी और नाबालिग बेटी ने 18 साल से कम उम्र के भाड़े के दो हत्यारों की मदद ली। घटना के संबंध में एक पुलिसकर्मी ने कहा, ‘‘हत्यारों को अपराध करने के लिए कथित तौर पर कई लाख रुपये और सोने के आभूषण दिए गए थे।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार