धार में पति का गुप्तांग काटकर हत्या, फिर खुद फांसी पर झूली पत्नी, शिक्षक की एक और वाइफ थी

By मुकेश मिश्रा | Published: June 18, 2021 04:45 PM2021-06-18T16:45:27+5:302021-06-18T16:46:24+5:30

मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग कस्बे का मामला है। पत्नी राधा ने धारदार हथियार से पहले तो अपने पति व शासकीय शिक्षक हरे सिंह चौहान पर हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया।

Dhar husband killed cutting his genitals wife hanged herself police case madhya pradesh  | धार में पति का गुप्तांग काटकर हत्या, फिर खुद फांसी पर झूली पत्नी, शिक्षक की एक और वाइफ थी

खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। पति स्कूल टीचर था।

Highlightsपुलिस के अनुसार घटना ग़ुरुवार रात की है।घटना के समय घर पर बच्चे भी थे। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जाता है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग कस्बे में बीती रात को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 

यहां पर पत्नी ने अपने पति का पहले गुप्तांग काट कर हत्या की। फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। पति स्कूल टीचर था। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जाता है। घटना के समय घर पर बच्चे भी थे। पुलिस के अनुसार घटना ग़ुरुवार रात की है।

यहाँ ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले सरकारी स्कूल में शिक्षक हरे राम शाम को घर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से उनकी पत्नी राधा के बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि माँ कमरे में है। पति के कमरे में आते ही पत्नी ने दरवाजा बंद कर लिया। दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया।

बच्चे कमरे के बाहर से दोनों को आवाज़ लगते रहे। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बच्चों ने रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार वहाँ पहुंचे और कमरे का दरवाज़ा किसी तरह खोला तो हरे सिंह खून से लथपथ पड़े हुए थे। वही पत्नी राधा बाई फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जाता है कि मृतक हरे सिंह की एक और पत्नी थी। जिसे लेकर अक्सर राधा से विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि राधा बाई ने हरे सिंह के गुप्तांग काट दिया था और कई जगह वार किए थे। ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। पति को मारने के बाद वह खुद साड़ी से फाँसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।

Web Title: Dhar husband killed cutting his genitals wife hanged herself police case madhya pradesh 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे