तोपचांची सब्जी मंडी में बम विस्फोट, पांच लोग घायल, कई की स्थिति गंभीर, घायलों को एसएनएमसीएच में भर्ती कराया

By एस पी सिन्हा | Published: January 8, 2023 08:12 PM2023-01-08T20:12:57+5:302023-01-08T20:14:00+5:30

धनबादः स्थानीय लोगो ने बताया कि सब्जी बाजार में एक व्यक्ति अपनी बाइक से सब्जी ले रहा था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

Dhanbad Topchanchi Bomb blast in vegetable market five people injured condition many serious injured admitted SNMCH | तोपचांची सब्जी मंडी में बम विस्फोट, पांच लोग घायल, कई की स्थिति गंभीर, घायलों को एसएनएमसीएच में भर्ती कराया

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई।

Highlightsघटनास्थल पर सब्जी बेच रही कई महिलाएं भी घायल हो गई हैं। सब्जी विक्रेता समेत अन्य लोग धमाके की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई।

धनबादः झारखंड में कोयलांचल की राजधानी धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र हुई बम विस्फोट की घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बम विस्फोट की घटना जिस जगह हुई है, वह अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।

इस घटना में बाइक सवार के साथ साथ घटनास्थल पर सब्जी बेच रही कई महिलाएं भी घायल हो गई हैं। घायलों को एसएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, वहीं सूचना के बात पुलिस पूरा मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि सब्जी बाजार में एक व्यक्ति अपनी बाइक से सब्जी ले रहा था।

सब्जी लेने के बाद जैसे ही बाइक को स्टार्ट कर जाने लगा तभी जोरदार धमाका हुआ, जिसमें सब्जी विक्रेता समेत अन्य लोग इस धमाके की चपेट में आ गए। तोपचांची चौक के पास हुए विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई।

सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस समेत पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही उस स्थान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

Web Title: Dhanbad Topchanchi Bomb blast in vegetable market five people injured condition many serious injured admitted SNMCH

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे