बेटे के दोस्त के साथ मां का चल रहा था अफेयर, रोड़ा बना बेटा तो महिला ने ऐसे की हत्या
By पल्लवी कुमारी | Published: January 28, 2019 03:42 PM2019-01-28T15:42:31+5:302019-01-28T15:42:31+5:30
ये घटना दिल्ली के अशोक नगर की है। पुलिस ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के अशोकनगर में पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर महिला के बेटे की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक मृतक रविंदर है। जो अपनी मां और उसके प्रेमी के साथ ही एक कमरे में रहता था पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईंट से कुचलकर की गई हत्या
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मृतक रविंदर कुछ दिनों पहले प्रेमी शारिक और अपनी मां के साथ बाहर घूमने गया था, तभी से ये मामला विवादों में आया। मृतक रविंदर ने शारिक को इस बात के लिए पीटा भी था इसी बीच मां ने अपने प्रेमी का बचाव करते हुए बेटे पर एक बड़ा सा पत्थर उठाकर फेंक दिया।
इस वजह से की गई हत्या
खबरों के मुताबिक, रविंदर की हत्या ईंट से कुचलकर की गई है। हत्या के मामले में महिला के साथ जो शख्य शारिक गिरफ्तार हुआ है, वो रविंदर का दोस्त है। पुलिस के मुताबिक एक ही कमरे में रहने की वजह से उसकी मां और दोस्त एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। बेटा इस बात का हमेशा विरोध करने लगा था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर रविंदर की हत्या कर दी। फिलहाल पुसिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि रविंदर का चेहरा पूरे तरीके से खराब था। पुलिस को शक है कि रविंदर के चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।