दिल्ली: द्वारका में कार चला रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली, हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस

By भाषा | Published: July 11, 2019 01:55 PM2019-07-11T13:55:31+5:302019-07-11T13:55:31+5:30

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Delhi: Woman shot dead by Bike Riding Killers in Dwarka | दिल्ली: द्वारका में कार चला रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली, हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

द्वारका के सेक्टर 12 में बृहस्पतिवार की सुबह एक होटल के समीप मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान किरण के रूप में की गई है। वह गृहिणी थी और पार्ट-टाइम प्रोपर्टी डीलर का काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रेडिसन ब्लू होटल के समीप सुबह करीब आठ बजे हुई। महिला अपनी कार चला रही थी जब उसका पीछा कर रहे मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय किरण कार में अकेली थी। उसे गर्दन में गोली लगी और नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

Web Title: Delhi: Woman shot dead by Bike Riding Killers in Dwarka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे