दिल्ली में टिक-टॉक सेलिब्रिटी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By स्वाति सिंह | Published: May 22, 2019 08:34 AM2019-05-22T08:34:23+5:302019-05-22T08:34:23+5:30

मोहित दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह नजफगढ़ इलाके में एक जिम में एक्सरसाइज करने आता था। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त मोहित एक फोटो स्टेट की शॉप पर गया था।

Delhi: TikTok celebrity and gym trainer Mohit Mor shot dead in Najafgarh | दिल्ली में टिक-टॉक सेलिब्रिटी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

पुलिस को शक है कि यह एक गैंगवार भी हो सकता है।

Highlightsबदमाशों की तस्वीरें वहां के सीसीटीवी में कैद हो गयीं है।फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।

दिल्ली के नजफगढ़ में मंगलवार को एक जिम ट्रेनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिम ट्रेनर का नाम मोहित मोर बताया जा रहा है। 24 साल का मोहित अपने टिक-टॉक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। उसके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। 

डीसीपी द्वारका एन्टो अल्फोंसे ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि मोहित दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह नजफगढ़ इलाके में एक जिम में एक्सरसाइज करने आता था। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त मोहित एक फोटो स्टेट की शॉप पर गया था।

बदमाशों की तस्वीरें वहां के सीसीटीवी में कैद हो गयीं है। इसमें 2 हमलावर ने हेलमेट पहने हुए हैं, जबकि एक बिना हेलमेट के है। पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट पहने बदमाश का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस आरोपी शख्स की तलाश में जुटी है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।

अभी तक मोहित की हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। लेकिन पुलिस को शक है कि यह एक गैंगवार भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन बदमाशों ने 24 वर्षीय व्यक्ति की उस समय कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Web Title: Delhi: TikTok celebrity and gym trainer Mohit Mor shot dead in Najafgarh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे