बहन से बार-बार कर रहा था बातचीत, 29 वर्षीय विवाहित शख्स को तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या की, जानें आखिर पूरा मामला

By भाषा | Published: January 18, 2022 08:32 PM2022-01-18T20:32:53+5:302022-01-18T20:54:00+5:30

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उसका विवाह चार साल पहले हुआ था और उसके परिवार में मां, पत्नी तथा दो बच्चे हैं।

Delhi sister 29-year old married man stabbed death three people repeatedly talking police case crime | बहन से बार-बार कर रहा था बातचीत, 29 वर्षीय विवाहित शख्स को तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या की, जानें आखिर पूरा मामला

लड़की की मां ने फरदीन और उसके साथियों को सलमान को सबक सिखाने के लिए उकसाया।

Highlightsतीन अन्य पुरुष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।घटना के सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।लड़की की बहन ने दोनों को देखा और अपने परिवार को बता दिया।

नई दिल्लीः आपत्ति करने के बावजूद आरोपियों में से एक की बहन से बार-बार बातचीत करने को लेकर 29 वर्षीय विवाहित व्यक्ति की तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उसका विवाह चार साल पहले हुआ था और उसके परिवार में मां, पत्नी तथा दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात हुई घटना के सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य पुरुष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुरी निवासी सलमान की मां ने मयूर विहार थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा सलमान शादी से पहले पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से बातचीत किया करता था। दोनों परिवारों को उनकी दोस्ती पर एतराज था। शिकायत के अनुसार, रात करीब 10 बजे लड़की ने सलमान को अपने घर के पास बुलाया और उससे बात करने लगी।

इसबीच, लड़की की बहन ने दोनों को देखा और अपने परिवार को बता दिया। लड़की की बहन ने तत्काल अपने भाई फरदीन ऊर्फ अद्दु को बुलाया, जो दो-तीन लोगों के साथ वहां पहुंचा और सलमान के साथ गाली-गलौच करने लगा। शिकायत के अनुसार, लड़की की मां ने फरदीन और उसके साथियों को सलमान को सबक सिखाने के लिए उकसाया।

शिकायत के अनुसार, फरदीन ने सलमान पर चाकू से वार किया और जब मृतक की मां ने मदद के लिए आवाज लगायी तो फरदीन और उसके साथ वहां से फरार हो गए। सलमान को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि मृतक की मां से मिली शिकायत के आधार पर मयूर विहार थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘जांच की जा रही है। दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन पुरुष आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ 

Web Title: Delhi sister 29-year old married man stabbed death three people repeatedly talking police case crime

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे