दिल्लीः न्यू अशोक नगर इलाके में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, अस्पताल में भर्ती
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 6, 2023 11:58 AM2023-06-06T11:58:43+5:302023-06-06T11:59:45+5:30
भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया गया और उसका इलाज चल रहा है।
नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ने सोमवार को पुलिस को सूचित किया कि एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया गया और उसका इलाज चल रहा है।
अधिकारी के अनुसार, लड़की के माता-पिता का आरोप है कि जिस घर में वह किराएदार के तौर पर रहते हैं, उसी घर में रहने वाले एक लड़के ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे बाल गृह भेजा गया है। पीड़िता का बयान मंगलवार को दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
महिला का शव पंखे से लटका मिला,भाई ने सुसराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सहारनपुर के वरिठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने बताया कि महिला के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टाडा ने बताया कि महिला स्वाति (28) की शादी ढाई वर्ष पूर्व देवबंद कोतवाली क्षेत्र के मकबरा गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला के भाई रवि के अनुसार उसकी बहन का रविवार रात 11 बजे फोन आया था जिसमें उसने परिजन से सुबह आकर उसे ले जाने की बात कही थी लेकिन सोमवार सुबह जब परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां स्वाति का शव मिला। मामले की जांच कर रही है।