दिल्ली : युवती ने स्वयंभू बाबा और उसके चेलों पर लगाया बलात्कार करने का आरोप

By भाषा | Published: June 12, 2018 08:12 AM2018-06-12T08:12:35+5:302018-06-12T08:13:10+5:30

राजस्थान की निवासी एक पच्चीस वर्षीय युवती ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज और उसके चेलों पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

delhi self styled baba daati maharaj and his disciples did rape with the woman | दिल्ली : युवती ने स्वयंभू बाबा और उसके चेलों पर लगाया बलात्कार करने का आरोप

दिल्ली : युवती ने स्वयंभू बाबा और उसके चेलों पर लगाया बलात्कार करने का आरोप

नई दिल्ली, 12 जून:  राजस्थान की निवासी एक पच्चीस वर्षीय युवती ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज और उसके चेलों पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। ये युवती पच्चीस वर्षीय की है। युवती ने स्वयंभू बाबा और उसके चेलों पर उसके साथ बार - बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में युवती ने कल दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी। लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार - बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गयी थी।

युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है। वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी।

अवसाद से उबर कर उसने अपने माता - पिता को पूरी बात बतायी और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से भेंट कर कहा कि उसे पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए।

मालीवाल ने ट्वीट किया ,  दाती महाराज द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई युवती से मिली। लड़की की कहानी बेहद डरावनी है। ऐसा लगता है कि वह भीषण प्रताड़ना से गुजरी है। उसकी जान को खतरा है। दिल्ली पुलिस को उसे तुरंत सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है। दाती महाराज को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

Web Title: delhi self styled baba daati maharaj and his disciples did rape with the woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे