दिल्ली पुलिस के 6 सिपाही किए गए सस्पेंड, लखनऊ में अपराधियों के साथ कर रहे थे नाइट पार्टी

By पल्लवी कुमारी | Published: November 22, 2019 10:03 AM2019-11-22T10:03:07+5:302019-11-22T10:03:07+5:30

पार्टी करते वक्त दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को लखनई पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद दिल्ली प्रशासन को सूचित किया गया था।

Delhi Police suspended 6 police due to partying with a criminal in Lucknow | दिल्ली पुलिस के 6 सिपाही किए गए सस्पेंड, लखनऊ में अपराधियों के साथ कर रहे थे नाइट पार्टी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपार्टी वाले दिन आरोपियों को निलबंति पुलिस कोर्ट में सुनवाई के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। निलबंति पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के लिए टीम बैठाई गई है। 

दिल्ली पुलिस ने अपनी छह जवानों को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली पुलिस के सस्पेंड किए गए छह जवानों पर आरोप है कि वो लोग लखनऊ में अपराधियों के साथ पार्टी करते रंगे हाथ पकड़े गए थे। जिन अपराधियों के साथ दिल्ली के पुलिस के छह जवान पार्टी कर रहे थे वे अंडर ट्रायल हैं। पार्टी वाले दिन आरोपियों को निलबंति पुलिस कोर्ट में सुनवाई के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इनके खिलाफ जांच के लिए टीम बैठाई गई है। 

पार्टी करते वक्त दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को लखनई पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद दिल्ली प्रशासन को सूचित किया गया था। जिन आरोपियों के साथ दिल्ली पुलिस के सिपाही पार्टी कर रहे थे उनमें से एक सारियल किलर भी था। 

Web Title: Delhi Police suspended 6 police due to partying with a criminal in Lucknow

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली