दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक राजकुमार रहस्यमय परिस्थितयों में मृत मिला

By भाषा | Published: May 20, 2019 03:28 PM2019-05-20T15:28:21+5:302019-05-20T15:28:21+5:30

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात को भोजन के बाद वह टहलने के लिए बाहर गया था तभी यह घटना हो गई। शाहदरा की पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया, ‘‘ पीड़ित परिवार के सदस्यों के मुताबिक, राजकुमार और उसके पड़ोसी भूरी का कुछ विवाद था और उनके बीच लड़ाई हो गई।’’

Delhi Police inspector beaten to death while filming illegal liquor trade in Vivek Vihar. | दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक राजकुमार रहस्यमय परिस्थितयों में मृत मिला

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, एक वीडियो को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Highlightsराजकुमार को पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘ राजकुमार के शव पर चोट का कोई निशान नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सटीक कारण का खुलासा होगा।’’ 

शाहदरा के विवेक विहार इलाके में दिल्ली पुलिस का एक उपनिरीक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिला। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उपनिरीक्षक की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है।

वह दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में तैनात था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात को भोजन के बाद वह टहलने के लिए बाहर गया था तभी यह घटना हो गई। शाहदरा की पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया, ‘‘ पीड़ित परिवार के सदस्यों के मुताबिक, राजकुमार और उसके पड़ोसी भूरी का कुछ विवाद था और उनके बीच लड़ाई हो गई।’’


उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, एक वीडियो को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। राजकुमार को पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘ राजकुमार के शव पर चोट का कोई निशान नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सटीक कारण का खुलासा होगा।’’ 

Web Title: Delhi Police inspector beaten to death while filming illegal liquor trade in Vivek Vihar.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे