इस भोजपुरी गायक के पास से मिला 21 किलो से अधिक गांजा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 13, 2022 07:49 AM2022-08-13T07:49:59+5:302022-08-13T07:52:00+5:30

पूछताछ में उसकी पूरी पहचान 31 वर्षीय विनय शर्मा के रूप में हुई, जो बिहार के सीवान का रहने वाला है।

Delhi Police arrested Bhojpuri singer vinay sharma had More than 21 kg of ganja | इस भोजपुरी गायक के पास से मिला 21 किलो से अधिक गांजा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस भोजपुरी गायक के पास से मिला 21 किलो से अधिक गांजा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Highlights 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम को विशेष सूचना मिली थी। आरोपी भोजपुरी सिंगर है जिसका नाम विनय शर्मा है और 100 से ज्यादा गाने गा चुका है। पुलिस ने इंद्रपुरी थाने में एनसी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्लीः पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपी भोजपुरी सिंगर है जिसका नाम विनय शर्मा है और 100 से ज्यादा गाने गा चुका है। पुलिस ने इंद्रपुरी थाने में एनसी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे बेचने वाला था।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी घनश्याम बंसल के मुताबिक 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम को विशेष सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी के टोडापुर गांव में एक ड्रग तस्कर विनय शर्मा किसी से मिलने आएगा। टीम ने टोडापुर के पास जाल बिछाया और लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति को देखा, जिसकी पहचान मुखबिर ने विनय के रूप में की। टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पूरी पहचान 31 वर्षीय विनय शर्मा के रूप में हुई, जो बिहार के सीवान का रहने वाला है। उसके पास से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक विनय भोजपुरी के मशहूर सिंगर हैं, जिसने 100 से ज्यादा गाने गाए हैं।

उधर, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के हवाईअड्डे पर एक यात्री के पास से कोकीन और हेरोइन समेत करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया है। हवाईअड्डा प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से पहुंचे 38 वर्षीय एक व्यक्ति को रोक कर उसकी जांच की और उसके सामान में छिपा हुआ मादक पदार्थ बरामद कर लिया। बरामद किए गए मादक पदार्थों का वजन 9.59 किलोग्राम था। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। 

Web Title: Delhi Police arrested Bhojpuri singer vinay sharma had More than 21 kg of ganja

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे