कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, पूरे इलाके में मची सनसनी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 23, 2019 03:19 PM2019-05-23T15:19:25+5:302019-05-23T16:21:32+5:30
सुप्रीम टावर के 99 नंबर एक फ्लैट से ये शव मिले हैं। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस का कहना है कि इन दोनों शव की शिनाख्त दिल्ली के रहने वाले शशि त्यागी (58 बर्षीय) और रेनू (55 बर्षीय) के रूप में हुई है।
दिल्ली से सटे नोएडा के पॉश इलाके में पति-पत्नी के शव मिला है। इस घटना से इकाने में सनसनी मच गई है। घटना के बाद मृतकों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना नोएडा थाना-39 क्षेत्र के सेक्टर 99 की है।
यहां सुप्रीम टावर के 99 नंबर एक फ्लैट से ये शव मिले हैं। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस का कहना है कि इन दोनों शव की शिनाख्त दिल्ली के रहने वाले शशि त्यागी (58 बर्षीय) और रेनू (55 बर्षीय) के रूप में हुई है। पति-पत्नी पिछले 3 साल से सुप्रीम टावर के फ्लैट में रह रहे थे।
फ्लैट से बदबू आ रही थी इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। तो पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो दोनों पति-पत्नी भरे हुए मिले।शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी बहरी व्यक्ति का हाथ नहीं लग रहा है।
वहीं, कहा जा रहा है कि दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी और लाखों का कर्ज हो गया था। जिस कारण से दोनों के द्वारा ये कदम उठाया हुआ हो सकता है। वहीं, कुछ साल से ये पति-पत्नी एक वकील के फ्लैट में रहते थे।
इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे शशि पर लाखों रुपये का कर्ज था। कर्जदार बराबार उनसे पैसों की मांग रहे थे। जिसके बाद वह घर के दरवाजे पर ताला लगाकर रखते थे। जिस फ्लैट की यह घटना है, वह ग्राउंड फ्लोर है।