गुरुग्राम में इंजीनियर ने 14 साल की लड़की से किया रेप, गिफ्ट देने के बहाने ले गया था छत पर

By पल्लवी कुमारी | Published: September 26, 2019 11:02 AM2019-09-26T11:02:57+5:302019-09-26T11:02:57+5:30

डीसीपी क्राइम राजवीर देसवाल की मानें तो आरोपी अरुण पेशे से लिफ्ट इंजीनियर है और लिफ्ट की मेंटेनेंस के बहाने सोसाइटी में हमेशा आता-जाता रहता था।

Delhi NCR Gurugram lift engineer raped 14-yr-old girl | गुरुग्राम में इंजीनियर ने 14 साल की लड़की से किया रेप, गिफ्ट देने के बहाने ले गया था छत पर

गुरुग्राम में इंजीनियर ने 14 साल की लड़की से किया रेप, गिफ्ट देने के बहाने ले गया था छत पर

Highlights23 सितंबर को पीड़िता को आरोपी गिफ्ट देने के बहाने सोसाइटी के छत पर ले गया था। आरोपी अरुण शर्मा पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक लिफ्ट इंजीनियर ने 14 साल की लड़की से रेप किया है। रेप की घटना गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 2 में हुई। पुलिस का कहना है कि मंगलवार( 25 सितंबर) को पीड़िता की मां के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू की गई है। आरोपी की पहचान अरुण शर्मा के तौर पर हुई है। 21 वर्षीय अरुण लिफ्ट इंजीनियर है। अरुण मूल रूप में सोनीपत का निवासी है। 

न्यूज 18 के रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता को गिफ्ट देने के बहाने आरोपी छत पर ले गया था। जहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता फिलहाल मैक्स अस्पताल में भर्ती है। अरुण पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

डीसीपी क्राइम राजवीर देसवाल की मानें तो आरोपी अरुण पेशे से लिफ्ट इंजीनियर है और लिफ्ट की मेंटेनेंस के बहाने सोसाइटी में हमेशा आता-जाता रहता था। इसी के दौरान अरुण ने पीड़िता को देखा था। 23 सितंबर को उसने पीड़िता के को गिफ्ट देने के लिए सोसाइटी के छत पर बुलाया। जहां उसने लड़की के साथ रेप किया और फिर उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। 

Web Title: Delhi NCR Gurugram lift engineer raped 14-yr-old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे