दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 लड़कों ने 9 साल की बधिर बच्ची का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता का दावा-कई बार हुआ शोषण

By पल्लवी कुमारी | Published: September 11, 2020 10:02 AM2020-09-11T10:02:25+5:302020-09-11T10:02:25+5:30

दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सोमवार (06 सितंबर) को दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था।

Delhi: Mangolpuri 9-year-old deaf girl sexually assaulted by 3 juveniles | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 लड़कों ने 9 साल की बधिर बच्ची का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता का दावा-कई बार हुआ शोषण

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights 9 साल की बधिर पीड़िता का दावा है कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न हुआ है।पुलिस ने बताया है कि एमएलसी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में फिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 9 साल की बधिर बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची का यौन उत्पीड़न उसके घर के पास रहने वाले तीन लड़कों ने ही किा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी पूछताछ नहीं की गई है। आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  9 साल की बधिर पीड़िता का दावा है कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न हुआ है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 साल की बधिर बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना पिछले हफ्ते की है। पीड़िता बधिर है...शायद इसी वजह से उनके पहले अपने माता-पिता और परिवाल वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि बाद में लड़की ने घटना के बारे में सारी बातें मां को बताई। 

मां को जैसे ही बच्ची ने सारी घटना बताई, परिवार वालों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की शिकायत सोमवार (07 सितंबर) को दर्ज कराई गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़कों को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया है कि एमएलसी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़ित बच्ची ने अपने बयान में दावा किया है कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया जा चुका है। 

दिल्ली में 6 सितंबर को 86 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सोमवार (06 सितंबर) को दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था। इस घटना के सिलसिले में रेवला खानपुर निवासी आरोपी सोनू (37) को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी नलों और पानी की लाइन ठीक करने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब बुजुर्ग महिला पास के एक गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि उसे उसके गंतव्य पर सुरक्षित रूप से छोड़ने के बहाने, वह उसे एक एकांत क्षेत्र में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Web Title: Delhi: Mangolpuri 9-year-old deaf girl sexually assaulted by 3 juveniles

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे