दिल्लीः फैक्टरी में काम करने वाली 15 वर्षीया लड़की के साथ प्रबंधक ने पत्नी के सामने किया दुष्कर्म, जबरन तेजाब मुंह में उड़ेला, गंभीर हालत में पीड़िता एम्स में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2022 02:19 PM2022-07-17T14:19:25+5:302022-07-17T14:20:11+5:30

फैक्टरी के प्रबंधक जय प्रकाश (31) को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश ने पीड़िता को दो जुलाई को अपनी बीमार पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाया था और इसके बाद पत्नी के सामने ही उससे दुष्कर्म किया।

Delhi Manager rape 15-year old girl wife working factory forcibly poured acid her mouth victim admitted AIIMS in critical condition | दिल्लीः फैक्टरी में काम करने वाली 15 वर्षीया लड़की के साथ प्रबंधक ने पत्नी के सामने किया दुष्कर्म, जबरन तेजाब मुंह में उड़ेला, गंभीर हालत में पीड़िता एम्स में भर्ती

दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

Highlightsगंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।गैर-सरकारी संगठन के सदस्य की उपस्थिति में शनिवार को दर्ज किया गया। पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी की एक फैक्टरी में काम करने वाली 15-वर्षीया लड़की के साथ प्रबंधक द्वारा ही कथित तौर पर दुष्कर्म करने और जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि फैक्टरी के प्रबंधक जय प्रकाश (31) को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश ने पीड़िता को दो जुलाई को अपनी बीमार पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाया था और इसके बाद पत्नी के सामने ही उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने बताया, ‘‘घटना के कुछ दिन बाद प्रकाश ने पीड़िता को तब रोका जब वह घर जा रही थी और जबरन उसके मुंह में तेजाब उड़ेल दी। घर पहुंचने पर पीड़िता बेहोश हो गई और उसे गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान गैर-सरकारी संगठन के सदस्य की उपस्थिति में शनिवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नागलोई पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा- 307 (हत्या की कोशिश), 376 (दुष्कर्म), 34 (समान मंशा) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

Web Title: Delhi Manager rape 15-year old girl wife working factory forcibly poured acid her mouth victim admitted AIIMS in critical condition

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे