झगड़े के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सरकारी रिवॉल्वर से मारी गोली, मौत, हत्या का मामला दर्ज, ड्यूटी से बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2020 05:10 PM2020-08-20T17:10:14+5:302020-08-20T17:18:24+5:30

शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया, मामले में आगे की जांच चल रही है। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। ड्यूटी से उसको बर्खास्त कर दिया गया है। 

Delhi head constable Police shot person government revolver case murder registered dismissed duty | झगड़े के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सरकारी रिवॉल्वर से मारी गोली, मौत, हत्या का मामला दर्ज, ड्यूटी से बर्खास्त

झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने गहलोत को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी।

Highlightsसरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज सुबह रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के बाद शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया, मामले में आगे की जांच चल रही है। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। ड्यूटी से उसको बर्खास्त कर दिया गया है। 

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार सुबह झगड़े के बाद अपनी सरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुद्ध विहार इलाके में एक होटल के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई, जब सुरेंद्र अपनी रात की शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने गहलोत को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि गहलोत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, ‘‘उन्हें (हेड कांस्टेबल को) गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए हम पूछताछ कर रहे हैं।’’ 

Web Title: Delhi head constable Police shot person government revolver case murder registered dismissed duty

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे