दिल्ली: बालकनी से घर में घुस महिला वकील के साथ किया रेप, हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

By भाषा | Published: May 23, 2020 05:47 AM2020-05-23T05:47:07+5:302020-05-23T05:47:07+5:30

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला वकील के घर 17 मई को बालकनी के जरिए घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का गला भी दबाने की कोशिश की लेकिन महिला के चिल्लाने के बाद वह वहां से फरार हो गया।

Delhi: female lawyer raped, police arrested accused with the help of CCTV | दिल्ली: बालकनी से घर में घुस महिला वकील के साथ किया रेप, हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। निजामुद्दीन क्षेत्र में 23 वर्षीय आरोपी को पीड़िता के घर कथित तौर पर घुसने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला का गला दबाने की भी कोशिश की थी।

दिल्ली में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। निजामुद्दीन क्षेत्र में 23 वर्षीय आरोपी को पीड़िता के घर कथित तौर पर घुसने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला का गला दबाने की भी कोशिश की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला वकील के घर 17 मई को बालकनी के जरिए घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का गला भी दबाने की कोशिश की लेकिन महिला के चिल्लाने के बाद वह वहां से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सोनू की पहचान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है।

Web Title: Delhi: female lawyer raped, police arrested accused with the help of CCTV

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे