दिल्ली: दिल दहला देने वाली वारदात, 17 साल के लड़के ने 12 साल के दोस्त के साथ मिलकर 10 साल के बच्चे की हत्या की

By विनीत कुमार | Published: January 10, 2021 11:50 AM2021-01-10T11:50:45+5:302021-01-10T12:05:04+5:30

दिल्ली में 10 साल के एक बच्चे फरहान की हत्या उसके ही दो किशोर दोस्तों ने कर दी। दोनों पैसे के लिए फरहान को किडनैप करना चाहते थे। वे जब इसमें नाकाम रहे तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

Delhi crime juveniles kills 10 year old boy after failing to kidnap him for money | दिल्ली: दिल दहला देने वाली वारदात, 17 साल के लड़के ने 12 साल के दोस्त के साथ मिलकर 10 साल के बच्चे की हत्या की

दिल्ली में 10 साल के बच्चे की हत्या, दो किशोर हैं आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली में दो किशोर बच्चों ने 10 साल के बच्चे की हत्या की, मस्जिद में शव को छुपायापैसे के लिए फरहान को किडनैप करना चाहते थे दोनों, आरोपी किशोरों की उम्र 17 और 12 साल हैपुलिस से पूछताछ में कबूल की हत्या की बात, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 साल के एक किशोर ने अपने 12 साल के दोस्त के साथ मिलकर 10 साल के एक बच्चे की हत्या कर दी। 

घटना शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास की है। आरोपी किशोरों ने इसलिए बच्चे की हत्या कर दी क्योंकि वे उसे किडनैप करने में नाकाम रहे। दोनों बच्चे को किडनैप कर उसके पिता से फिरौती मांगना चाहते थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बच्चे का शव इलाके में एक मस्जिद के दूसरी मंजिल पर छुपा दिया गया था। गुरुवार को खजूरी खास के पास श्री राम कॉलोनी के निवासी शमीम हुसैन ने अपने बेटे फरहान के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पिता के अनुसार फहान इलाके में सी- ब्लॉक में मदीना मस्जिद गया था लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और बयान के आधार पर बच्चे के बारे में पता लगाने की कार्रवाई शुरू की।

दिल्ली नॉर्थईस्ट के डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकार के अनुसार बच्चे की खोज के लिए दिल्ली-एनसीआर के अन्य पुलिस स्टेशन को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। साथ ही पुलिस और बच्चे के रिश्तेदारों ने भी खोजबीन जारी रखी।

Delhi boy Murdered: सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की गई। इसी दौरान मदीना मस्जिद का हर फ्लोर को भी पुलिस ने जांचा। यहीं फरहान को सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार देखा गया था। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान एक कोने में बच्चे का शव कुछ मलबों के नीचे छिपाकर रखा हुआ मिला।

शव मिलने के बाद मर्डर का केस दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। इसमें खुलासा हुआ कि फरहान को दो दोस्तों के साथ आखिरी बार देखा गया था।

Delhi boy Murdered: पूछताछ के बाद पुलिस को बताया सच

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उसके दोनों दोस्तों से पूछताछ शुरू हुई। दोनों के बयान अलग-अलग थे। पुलिस ने इसे देखते हुए उनसे सभी तथ्यों के आधार पर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद वे सच बोल गए। दोनों ने माना कि उन्होंने फरहान की हत्या की है।

दोनों किशोरों ने पुलिस को बताया कि वे फरहान को किडनैप कर उसके पिता से पैसे मांगना चाहते थे। दोनों ने इसकी योजना पहले ही बना ली थी। हाल में उन्होंने एक बार नींद की गोली मिलाकर पानी भी फरहान को पिलाया था लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।

इसके बाद गुरुवार को उन्होंने दूसरी कोशिश की। वे फरहान को मोमोज खिलाने के बहाने मदीना मस्जिद ले गए और उसका गला दबा दिया। फरहान की मौत को देखकर वे घबरा गए। ऐसे में उन्होंने फरहान का शव वहीं मस्जिद की दूसरी मंजिल पर एक कोने में रखे मलबे में छिपा दिया और भाग खड़े हुए। 

Web Title: Delhi crime juveniles kills 10 year old boy after failing to kidnap him for money

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे