दिल्ली में एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 24, 2018 10:37 AM2018-03-24T10:37:37+5:302018-03-24T10:37:37+5:30
दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया है। खबर के मुताबिक 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।
नई दिल्ली (24 मार्च): दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया है। खबर के मुताबिक 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। वहीं, छात्रा ने खुदकुशी की वजह एक सुसाइड नोट के जरिए बताई है।
मृतिका ने आत्महत्या के पहले एन नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने आसपास के लड़कों की हरकतों को खुद की मौत का कारण बताया है। सुसाइड नोट में लिखा कि चारों तरफ लड़के उसे जीने नहीं दे रहे थे, उसका पीछा कर रहे थे। ही वजह है कि सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है।
पंचायत ने दिया खौफनाक फरमान, पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा
घटना के सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बच्ची की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक लड़का लंबे वक्त से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। वह उसे पुलिस भर्ती में सहयोग करने की बात कहकर उसे दौड़ आदि भी करवाता था और उसके साथ गलत काम की कोशिश भी कई बार की गई, जिसका विरोध परिजनों ने किया।
एक दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी, पिता ने इस वजह से की बेहरहमी से हत्या
कहा ये भी जा रहा है आरोपी लड़का गांव के काफी दबंग परिवार से आता है। जिस कारण से लड़की उसके खिलाफ कुछ नहीं कर पाई थी। वहीं, पुलिस को जो नोट मिला है उसमें आरोपी का नाम नहीं लिखा है लेकिन परिवार वालों ने गांव के ही लड़के का नाम बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।