JNU की सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ कैब में रेप, बेहोशी की हालत में साउथ दिल्ली में मिली
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 5, 2019 05:49 PM2019-08-05T17:49:02+5:302019-08-05T17:49:02+5:30
21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मंदिर मार्ग से कैब ली थी और कैब ड्राइवर रेप करने के बाद तीन घंटे तक कार रोका नहीं बल्कि घुमाता रहा।
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) की सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ कैब में रेप हुआ है। रेप का आरोप कैब ड्राइवर पर है। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के साथ ये हादसा तब हुआ जब वह अपने दोस्त के घर से रात को लौट रही थी। छात्रा जेएनयू में विदेश भाषा की पढ़ाई कर रही है।
21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मंदिर मार्ग से कैब ली थी और कैब ड्राइवर रेप करने के बाद तीन घंटे तक कार रोका नहीं बल्कि घुमाता रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पीड़िता को साउथ दिल्ली में एक पार्क के नजदीक बेहोशी की हालत में कुछ स्थानीय लोगों ने देखा जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप की पुष्टि की है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का कहना है कि कैब ड्राइवर ने उसे पहले कुछ खाने के लिए दिया जिसके बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ड्राइवर ने भी रेप किया है।