दिल्ली: पैरोल पर छूटने के बाद फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 25, 2020 04:37 AM2020-05-25T04:37:46+5:302020-05-25T04:37:46+5:30

अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद का निवासी बिधुड़ी उर्फ इजरायल पैरोल पर छूटने के बाद पिछले 10 महीनों से फरार था।

Delhi: absconding accused arrested in police encounter after being released on parole | दिल्ली: पैरोल पर छूटने के बाद फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsअधिकारियों के अनुसार वह 20 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि बिधूड़ी को पिछले साल जुलाई में पैरोल मिली थी।

नयी दि्ल्ली: दिल्ली में लूट और हत्या के प्रयास के आरोप में 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।    पुलिस ने कहा कि प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार रात महरौली बदरपुर रोड के पास मुठभेड़ के बाद अजय बिधूड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद का निवासी बिधुड़ी उर्फ इजरायल पैरोल पर छूटने के बाद पिछले 10 महीनों से फरार था। अधिकारियों के अनुसार वह 20 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया था। साथ ही वह एक बाइकर गिरोह का सदस्य था, जिसका सरगना ओम प्रकाश नामक व्यक्ति था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि बिधूड़ी को पिछले साल जुलाई में पैरोल मिली थी और अब वह कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूट की योजना बना रहा था। भाषा शुभांशि अविनाश अविनाश

Web Title: Delhi: absconding accused arrested in police encounter after being released on parole

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे