दिल्ली: दिलशाद गार्डन के शेल्‍टर होम से 9 लड़कियां गायब, मनीष सिसोदिया ने किया वरिष्‍ठ अधिकारी को सस्पेंड

By पल्लवी कुमारी | Published: December 3, 2018 07:22 PM2018-12-03T19:22:09+5:302018-12-03T19:22:09+5:30

पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर पता नहीं लगा पाई है कि नौ नाबालिग लड़कियां कैसे गायब हुई हैं। खबरों के मुताबिक इन सारी नौ लड़कियों को बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद चार मई 2018 को द्वारका के एक शेल्टर होम से यहां ट्रांसफर किया गया था।

Delhi: 9 girls have gone missing from Sanskar ashram shelter home in Dilshad Garden | दिल्ली: दिलशाद गार्डन के शेल्‍टर होम से 9 लड़कियां गायब, मनीष सिसोदिया ने किया वरिष्‍ठ अधिकारी को सस्पेंड

दिल्ली: दिलशाद गार्डन के शेल्‍टर होम से 9 लड़कियां गायब, मनीष सिसोदिया ने किया वरिष्‍ठ अधिकारी को सस्पेंड

Highlights दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मनीष सिसोदिया को मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र 1 दिसंबर और 2 दिसंबर की मध्यरात्रि रात में, दिलशाद गार्डन के संस्‍कार आश्रम शेल्‍टर होम से नौ लड़कियां गायब हुई थी।ये सारी गायब हुई लड़कियां मानव तस्करी और देह व्यापार मामलों की पीड़ित थी। 

राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के संस्‍कार आश्रम शेल्‍टर होम से नौ (9) लड़कियां गायब हो गई हैं। मामले पर कार्रवाई करते हुए उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्‍य सचिव से वरिष्‍ठ अधिकारियों को निलंबित करने को कहा है। 

पुलिस ने इस मामले में जीटीबी एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की है। मनीष सिसोदिया ने डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर और आश्रम के अधीक्षक को फौरन निलंबित करने का आदेश दिया है

इंडिया टूडे के मुताबिक, 1 दिसंबर और 2 दिसंबर की मध्यरात्रि रात में, दिलशाद गार्डन में लड़कियां के लिए संस्कार आश्रम से नौ नाबालिग लड़कियां गायब हो गईं थी। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने इस बात की कोई सूचना नहीं दी थी। 


यब हुई लड़कियां मानव तस्करी और देह व्यापार मामलों की पीड़ित थी। 

मामला रविवार की सुबह प्रकाश में आया था। दिल्ली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली महिला आयोग  (डीसीडब्ल्यू) ने सिसोदिया को लिखा है, कि इसमें जिसकी गलती है उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ये सारी गायब हुई लड़कियां मानव तस्करी और देह व्यापार मामलों की पीड़ित थी। 

चार मई 2018 को द्वारका के एक शेल्टर होम से यहां किया गया था ट्रांसफर

हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर पता नहीं लगा पाई है कि नौ नाबालिग लड़कियां कैसे गायब हुई हैं। खबरों के मुताबिक इन सारी नौ लड़कियों को बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद चार मई 2018 को द्वारका के एक शेल्टर होम से यहां ट्रांसफर किया गया था।

Web Title: Delhi: 9 girls have gone missing from Sanskar ashram shelter home in Dilshad Garden

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे