प्रेग्नेंट पत्नी ने 'किस' करते वक्त काट ली पति की जीभ, डॉक्टर ने कहा- शायद ही बोल पाए कभी

By पल्लवी कुमारी | Published: September 24, 2018 04:06 PM2018-09-24T16:06:50+5:302018-09-24T16:09:18+5:30

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को हुई है। पत्नी के जीभ काट लेने के बाद पति अपना तकरीबन आधा जीभ खो चुका है।

Delhi 8 month pregnant wife bites husbands tongue during kiss, accused arrested | प्रेग्नेंट पत्नी ने 'किस' करते वक्त काट ली पति की जीभ, डॉक्टर ने कहा- शायद ही बोल पाए कभी

प्रेग्नेंट पत्नी ने 'किस' करते वक्त काट ली पति की जीभ, डॉक्टर ने कहा- शायद ही बोल पाए कभी

नई दिल्ली, 24 सितंबर:दिल्ली में एक पति-पत्नी का ऐसा मामला देखने को मिला है, जिससे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दिल्ली की एक गर्भवती पत्नी ने किस करने के दौरान जानबूझकर अपने पति की जबान काट ली है। घटना दिल्ली के बाहरी दिल्ली के रनहोला की है। 

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को हुई है। पत्नी के जीभ काट लेने के बाद पति अपना तकरीबन आधा जीभ खो चुका है। पति की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने घटना की जानकारी रविवार को 23 सितंबर को दी। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला अपने पति को कुछ खासा पसंद नहीं करती थी। वह अपने पति के लुक से भी खुश नहीं थी। इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके बीच अक्सर किसी-न-किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। 

पुलिस के मुताबिक पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी शनिवार को झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया। मगर जब पति ने पत्नी को जबरन किस करना चाहा तो महिला ने उसकी तकरीबन आधी जीभ काट दी।

नवंबर में हुई थी शादी

पुलिस के पास पति ने शिकायत दर्ज कराई है। दंपति की 20 नवंबर 2016 को शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पति का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, यह कहना मुश्किल है कि क्या वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं।

महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जानबूझकर किसी गंभीर हथियार या माध्यम से गंभीर चोट पहुंचना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। महिला आठ महीने की गर्भवती है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Web Title: Delhi 8 month pregnant wife bites husbands tongue during kiss, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली