दिल्ली: AAP विधायक प्रकाश जारवाल समेत 2 गिरफ्तार, डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

By अनुराग आनंद | Published: May 9, 2020 09:45 PM2020-05-09T21:45:43+5:302020-05-09T21:45:43+5:30

डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Delhi: 2 arrested, including AAP MLA Prakash Jarwal, accused of abetting doctor to suicide | दिल्ली: AAP विधायक प्रकाश जारवाल समेत 2 गिरफ्तार, डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

पुलिस कस्टडी में प्रकाश जारवाल

Highlightsपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत ने विधायक और सह-आरोपी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने 18 अप्रैल को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश के साथ उनके सहयोगी कपिल नागर को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ गेर जमानती वारंट जारी किया गया था। 

टीओआई की मानें तो दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में पिछले महीने एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद विधायक ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत ने विधायक और सह-आरोपी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने 18 अप्रैल को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और ‘सुसाइड नोट’ में वह कदम उठाने के लिए जरवाल को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

देवली विधानसभा सीट से विधायक हैं प्रकाश जरवाल
प्रकाश जरवाल देवली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मामले में अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख मुकर्रर की है। 

विधायक के वकील मोहम्म्द इरशाद ने कहा कि विधायक का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डॉक्टर से कोई संबंध नहीं था और मृतक के परिवार द्वारा प्राथमिकी में लगाए वसूली के आरोप गलत है।

डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में लगाया था ये आरोप

 डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने बीती 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को राजेंद्र भाटी का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। मृतक डॉक्टर ने सुसाइड नोट में जारवाल और उनके सहयोगी पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया था।

शु्क्रवार को दिल्ली पुलिस ने की थी छापेमारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी सुधांशु धामा, विजय चंदेल व नेब सराय के एसएचओ नरेश सोलंकी सहित करीब 15 पुलिसकर्मियों की टीम ने शुक्रवार दोपहर विधायक के तिगड़ी स्थित आवास पर छापेमारी की गई थी। गोविंदपुरी, रोहिणी व दिल्ली के अन्य इलाकों में भी दबिश दी गई। इस दौरान विधायक के घर पर मिले सहायकों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई।
 

Web Title: Delhi: 2 arrested, including AAP MLA Prakash Jarwal, accused of abetting doctor to suicide

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे