दिल्ली में बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की शख्स ने बेरहमी से की हत्या, चुपचाप देखते रहे लोग, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

By विनीत कुमार | Published: May 29, 2023 01:15 PM2023-05-29T13:15:54+5:302023-05-29T13:26:47+5:30

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बर्बर तरीके से एक नाबालिग लड़की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाला शख्स लड़की का बॉयफ्रेंड था।

Delhi 16 years girl killed by boyfriend on stree, no one stops him, incident captured in cctv | दिल्ली में बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की शख्स ने बेरहमी से की हत्या, चुपचाप देखते रहे लोग, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या (प्रतिकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में 16 साल की लड़की की उसी के कथित बॉयफ्रेंड द्वारा बेरहमी से कई बार चाकू गोदकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार यह जानकारी दी। घटना रविवार शाम की है। मृतक लड़की का नाम साक्षी है।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने कल शाम झगड़े के बाद साक्षी पर बार-बार चाकू से हमला किया। साथ ही कई बार पत्थर से भी हमला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हत्या के इस विभत्स वीडियो में साहिल शाहबाद डेयरी की एक संकरी गली में साक्षी पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है, जबकि वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बनकर पूरी वारदात को चुपचाप देख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि चाकू से बार-बार वार करने के बाद साहिल ने एक पत्थर उठाया और उसके सिर पर कई बार फेंका।

इसके बाद साहिल वहां से चला जाता है फिर वापस आकर जोबारा उसी पत्थर से मारता है। पुलिस के अनुसार साक्षी अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'साहिल और साक्षी का अफेयर चल रह था, लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी। साहिल ने उसका पीछा किया और उसे कई बार चाकू मारा और पत्थर से हमला किया।'

पुलिस के अनुसार साहिल इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Web Title: Delhi 16 years girl killed by boyfriend on stree, no one stops him, incident captured in cctv

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे