यूपी में शख्स ने पहले पत्नी का कराया 50 लाख रुपये का बीमा, फिर राशि पाने के लिए डॉक्टर से करवाई हत्या

By अनुराग आनंद | Published: February 25, 2021 09:56 AM2021-02-25T09:56:04+5:302021-02-25T09:58:57+5:30

महिला के पति ने बीमा की राशी पाने के लिए और पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। 

Day after Rs 50 lakh insurance policy, woman teacher found dead at in-laws' house | यूपी में शख्स ने पहले पत्नी का कराया 50 लाख रुपये का बीमा, फिर राशि पाने के लिए डॉक्टर से करवाई हत्या

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस का मानना है कि शख्स का किसी दूसरी महिला के साथ भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है। पड़ोस के डॉक्टर ने कर्ज के पैसे लौटाने से बचने के लिए महिला के पति के कहने पर तकिये से मुंह दबाकर उसे मार डाला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पेश से शिक्षिका महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि शख्स ने 50 लाख की बीमा राशि लेने और पत्नी से छुटकारा पाने के लिए इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर ने महिला के पति के कहने पर शिक्षिका की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पेशे से टीचर चंदा अरोड़ा की उम्र 40 साल थी-

बता दें कि पेशे से टीचर चंदा अरोड़ा की 40 साल उम्र थी। शादी जून 2012 में मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में रहने वाले टेंच व्यवसायी संजय लूथरा से हुई थी। बीते 20 फरवरी की रात चंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 

हत्या के बाद लाश डीप फ्रीजर में रखी मिली थी

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद लाश डीप फ्रीजर में रखी मिली थी। परिजनों ने चंदा के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया था। 21 फरवरी को शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। 

बिसरा व हार्ट को पुलिस ने प्रिजर्व करके रख लिया था-

मृतका के बिसरा व हार्ट को पुलिस ने  प्रिजर्व करके रख लिया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था। यही नहीं पुलिस ने हिरासत में लिए महिला के पति को भी छोड़ दिया था।

1.35 लाख रुपए उधार पैसा लौटाने से बचने के लिए डॉक्टर ने हत्या की-

अब इस मामले में जांच के बाद साफ होते ही पुलिस ने सफाई दी है। संजय लूथरा ने पुलिस को बताया है कि उसने पड़ोसी डॉक्टर रजत भारद्वाज को ब्याज पर 1.35 लाख रुपए उधार दिए थे। डॉक्टर रुपए नहीं लौटा रहा था। संजय ने डॉक्टर से कहा कि अगर वह उसकी पत्नी का मर्डर कर देगा तो रुपए नहीं मांगेगा।

डॉक्टर ने तकिये से मुंह दबाकर चंदा को मार डाला

देनदारी से बचने के लिए डॉक्टर तैयार हो गया। संजन ने 20 फरवरी की रात पत्नी को नींद की गोलियां दी। रात करीब पौने 2 बजे पड़ोसी डॉक्टर छत के रास्ते उसके घर में आया। उस वक्त चंदा सो रही थी। डॉक्टर ने तकिये से मुंह दबाकर चंदा को मार डाला।

शख्स का किसी दूसरी महिला के साथ भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है

पुलिस का मानना है कि शख्स का किसी दूसरी महिला के साथ भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है। इसी वजह से उसने बीमा की राशी पाने के लिए और महिला से पीछा छुड़ाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। 

Web Title: Day after Rs 50 lakh insurance policy, woman teacher found dead at in-laws' house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे